धोनी ने कमाई के मामले में सचिन को पीछे छोड़ा

लंदन. भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सचिन तेंडुलकर को कमाई में पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स मैग्जीन ने दुनिया के 100 धनी
खिलाडिय़ों की जो सूची जारी की है, उसमें धोनी 31वें और सचिन 78वें नंबर पर हैं। धोनी टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक (62वें) और उसैन बोल्ट (62वें) से भी आगे हैं।
धोनी की कुल कमाई दो करोड़ 65 लाख डॉलर (148.29 करोड़ रु.) है, जिसमें से दो करोड़ 30 लाख डॉलर विज्ञापनों से आते हैं।
सचिन की कमाई एक करोड़ 86 लाख डॉलर (81.70 करोड़ रु.) आंकी गई है। इसमें से उन्हें एक करोड़ 65 लाख डॉलर विज्ञापनों से मिलते हैं।
सबसे धनी खिलाड़ी जेल में
मैग्जीन के अनुसार चैंपियन मुक्केबाज फ्लायड मेवेदर आठ करोड़ 50 लाख डॉलर की कमाई के साथ शीर्ष पर हैं। वे अभी लॉसएंजिल्स जेल में सजा काट रहे हैं। उनके बाद मुक्केबाज मैनी पाक्वियो 6.2 करोड़ डॉलर और गोल्फर वुड्स 5.94 करोड़ डॉलर का नंबर है।
टॉप-10 पुरुष खिलाड़ी
क्रम खिलाड़ी कमाई (रु. में)
1. मेवेदर (बॉक्सर) 475.66 करोड़
2. पाक्वियो (बॉक्सर) 346.95 करोड़
3. वुड्स (गोल्फ) 332.40 करोड़
4. जेम्स (बास्केटबॉल) 296.59 करोड़
5. फेडरर (टेनिस) 294.91 करोड़ रु.
6.कोबे ब्रायंट (बास्केटबॉल)- 292.67 करोड़ रु.
7.फिल मिकलसन (गोल्फ)- 267.49 करोड़ रु.
8.डेविड बैकहम (फुटबॉल)-257.42 करोड़ रु.
9.क्रिस्टियानो रोनाल्डो (फुटबॉल)- 237.83 करोड़ रु.
10.पीटन मैनिंग (अमेरिकी फुटबॉल)-237.87 करोड़ रु.
महिला वर्ग में सबसे ज्यादा (156.13 करोड़ रु.)कमाई मारिया शारापोवा (टेनिस) की है।







