खरीद अनोखी बाइक, धोनी ने रचा इतिहास.. पर साक्षी नहीं कर पाएंगी सवारी!
Dainikbhaskar.com | Jun 01, 2012, 14:33PM IST

खेल डेस्क.टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने बल्ले और विकेटकीपिंग से तो कई क्रिकेटिया रिकॉर्ड बनाते हैं, लेकिन मैदान के बाहर भी वो अपने शौक से नए कीर्तिमान रच रहे हैं। धोनी ने F131 हैलकैट कॉम्बेट मोटरसाइकिल खरीदी है। इस बाइक की कीमत 28 लाख 70 हजार रुपए है। इस अनोखी बाइक को खरीदने वाले धोनी पहले और एकमात्र एशियाई हैं।





