विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Dhoni Fails In Wicketkeeping In ipl5

टीम इंडिया के कप्तान धोनी से आगे निकल गए ये पांच 'बच्चे'

Dainikbhaskar.com | May 16, 2012, 07:34AM IST
 
 


खेल डेस्क.टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को देश का नंबर 1 विकेटकीपर होने का दर्जा हासिल है। फिर चाहे वो टेस्ट हो या वनडे, सब जगह धोनी टॉप पर हैं। लेकिन आईपीएल-5 में यह आंकड़ा बदल गया है।

 

आईपीएल-5 में विकेट के पीछ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के मामले में पांच युवा विकेटकीपर धोनी से आगे हैं। ये पांच युवा क्रिकेटर हैं - नितिन सैनी, नमन ओझा, रोबिन उथप्पा, मनविंदर बिसला और सिद्धार्थ गोस्वामी।

 

 

नमन ओझा

 

दिल्ली डेयरडेविल्स के इस स्टार विकेटकीपर ने अबतक खेले 14 मैचों में 12 शिकार किए हैं। इसमें 10 कैच और 2 स्टंपिंग शामिल हैं। नमन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक मैच में दो कैच और एक स्टंपिंग का रहा है।

 

नितिन सैनी

 

किंग्स इलेवन पंजाब के नितिन की विकेट के पीछे फुर्ती काबिल-ए-तारीफ है। अबतक खेले कुल 9 मैचों में सैनी ने 11 शिकार किए हैं। इसमें 9 कैच और 2 स्टंपिंग शामिल हैं।

 

रोबिन उथप्पा

 

पुणे वारियर्स के विकेटकीपर उथप्पा ने अबतक खेले 15 मैचों में 6 कैच व 3 स्टंपिंग समेत 9 शिकार किए हैं। आईपीएल-5 में सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपिंग का रिकॉर्ड भी वर्तमान में उथप्पा के पास है। उन्होंने एक मैच में 2 कैच और 2 स्टंपिंग समेत चार शिकार किए थे।

 

मनविंदर बिसला और सिद्धार्थ गोस्वामी

 

कोलकाता नाइटराइडर्स के विकेटकीपर बिसला ने 6 मैचों में 8 शिकार किए हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स के सिद्धार्थ गोस्वामी ने 10 मैचों में 8 शिकार किए हैं। स्टंपिंग के मामले में सिद्धार्थ आईपीएल-5 में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अबतक कुल 4 बल्लेबाजों को स्टंपिंग कर आउट करने में योगदान किया है।

 

महेंद्र सिंह धोनी

 

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी इस बार विकेटकीपिंग के मामले में सुस्त रहे हैं। उन्होंने अबतक खेले 15 मैचों की 14 पारियों में कुल 7 शिकार किए हैं। इसमें 6 कैच और 1 स्टंपिंग शामिल हैं।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment