विज्ञापन
 
Home >> Dhoni Praises Aniruddha Srikant Ipl

धोनी ने जमकर की सिलेक्टर श्रीकांत के बेटे की तारीफ

Agency | May 11, 2012, 17:14PM IST
 
 

जयपुर. आईपीएल-5 में अपने बल्लेबाजों के लगातार खराब प्रदर्शन से खीझे चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने चेताया है कि उनके साथियों ने अगर बैटिंग नहीं सुधारी तो टूर्नामेंट उनके लिए बेहद मुश्किल हो जाएगा।

धोनी ने राजस्थान के खिलाफ यहां गुरुवार को चार विकेट की जीत के बाद कहा, अगर अब भी इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो बहुत देर हो जाएगी। ऐसा नहीं है कि जान बूझकर यह कर रहा हो लेकिन शीर्ष छह बल्लेबाजों को तो टिककर खेलना ही होगा।

उन्होंने कहा, टूर्नामेंट जैसे जैसे आगे बढ़ेगा, हमें निखरना होगा। हमारे बल्लेबाज जल्द दबाव में आ जा रहे हैं जबकि उन्हें खुलकर खेलने की जरूरत है। बल्लेबाज नहीं चले तो फिर राह मुश्किल हो जाएगी।

चेन्नई की जीत में छह गेंदों पर आक्रामक 18 रन बनाने वाले बल्लेबाज अनिरुद्ध श्रीकांत की तारीफ करते हुए धोनी ने कहा, श्रीकांत एक उत्साही युवा हैं। युवाओं को अपने लिए मौकों को लपकना होता है और श्रीकांत ने ऐसा ही किया।

कप्तान ने कहा, हमने श्रीकांत को ऊपरी क्रम में भी उतारने की कोशिश की लेकिन कई बार हमें फैसले लेते वक्त यह भी देखना होता है कि पीछे क्या रिकॉर्ड रहा है। श्रीकांत से काफी उम्मीदें हैं।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment