विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Record Book >> ODI >> Dhoni Record Breaking Inning Vs Pakistan In Chennai

PICS: हार गई इंडिया... पर इतिहास रच गए कप्तान धोनी

1 of 7 Photos
खेल डेस्क. चेन्नई के चेपॉक मैदान पर पाकिस्तान ने मेजबान टीम को 6 विकेट से हराया। भारत द्वारा दिए 228 रन के आसान टार्गेट को 11 गेंदें शेष रहते हासिल कर पाकिस्तान ने चेन्नई में अपना विजयी रिकॉर्ड बरकरार रखा।
 
टीम इंडिया को अपने बल्लेबाजों के फ्लॉप परफॉर्मेंस के कारण यह निराशाजनक हार झेलनी पड़ी। टीम हार जरूर गई, लेकिन इसी मुकाबले में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक नया इतिहास रच गए। 
 
पाकिस्तान के युवा गेंदबाज जुनैद खान के सामने घुटने टेकते हुए टीम इंडिया ने अपने पहले पांच विकेट महज 29 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे। 1983 के बाद से यह भारत की वनडे में तीसरी सबसे घटिया शुरुआत थी। जुनैद ने मोहम्मद इरफान के साथ मिल कर जब लाइन से वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, विराट कोहली, युवराज सिंह और रोहित शर्मा को आउट किया, तब ऐसा लग रहा था कि टीम 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकेगी।
 
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने लेकिन जिम्मेदारी लेते हुए न सिर्फ मोर्चा संभाला, बल्कि टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 29 रन पर 5 विकेट गिरने के बाद 227 रन तक पहुंचना किसी करिश्मे से
 कम नहीं था।
 
आगे क्लिक कर जानिए, कप्तान धोनी ने कैसे रचा इतिहास और बनाए कौन-कौन से खास रिकॉर्ड...

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment