खेल डेस्क.पर्थ के वाका मैदान पर जीत दर्ज करने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। हालांकि धोनी ने अपनी भावनाओं पर काबू पाते हुए कहा, मैं तो हमेशा हंसता रहता हूं, फिर चाहे हम जीतें या हारें। लेकिन इसके साथ ही धोनी ने साथी खिलाड़ी विराट कोहली को प्यार भरी लताड़ भी लगाई।
सीबी सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया। जीत के बाद धोनी ने कहा, "विराट ने मैदान पर गैरजिम्मेदाराना व्यवहार किया। उन्हें समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए था। अचानक से उनके शरीर में तरल पदार्थ की कमी हुई और उन्हें क्रैम्प आ गए। आजकल वनडे में बल्लेबाज को रनर नहीं मिलता। इसलिए कोहली को ख्याल रखना चाहिए था। हालांकि यह खेल का हिस्सा है और मुझे उम्मीद है कि वो स्वस्थ हो जाएंगे।"
धोनी ने फिरकी गेंदबाज आर अश्विन और रवींद्र जडेजा की भी सराहना की। धोनी ने कहा, "अश्विन ने अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलते हुए बेहतरीन गेंदबाजी की। पॉवरप्ले में उन्होंने विकेट चटकाकर श्रीलंका पर दबाव बनाया।"
धोनी ने कहा, "हमें जडेजा पर भरोसा है कि वो 7वें क्रम पर अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं और साथ ही गेंद से भी टीम की मदद कर सकते हैं।"
प्यार हो तो ऐसा ! जहीर हैं टीम इंडिया के सबसे 'वफादार' बैचलर
बोर्ड ने तबाह किया करियर, क्रिकेटर ने मांगा 5 करोड़ रु. का हर्जाना
कप्तान धोनी का एक फैसला और सचिन-वीरू ने रच दिया इतिहास