खेल डेस्क. टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका पर जीत के बाद राहत की सांस ली थी। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने अपने बल्लेबाजों को भी डांट लगायी।
धोनी ने मैच के बाद कहा, हमारे बल्लेबाज गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हुए। यह चिंता की बात है। जब कोहली आउट हुआ तो मुझे लगा कि अब श्रीलंका हम पर हावी हो जाएगा। उनके पास लासिथ मलिंगा जैसे खतरनाक गेंदबाज थे जिनके ओवर बचे हुए थे।
उल्लेखनीय है कि टीम इंडिया ने अपनी पारी में महज 4 ओवरों के भीतर तीन अहम विकेट गंवा दिए थे। 33वें ओवर की पहली गेंद पर सुरेश रैना (24 रन), 34वें ओवर की चौथी गेंद पर खुद कप्तान धोनी (4 रन) और 36वें ओवर की अंतिम गेंद पर विराट कोहली (77 रन) आउट हुए थे।
रवींद्र जडेजा और आर अश्विन के बीच हुई नाबाद 53 रन की पारी ने टीम को 4 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी थी।
जब कोहली आउट हुए तो धोनी को यह डर सता रहा था कि कहीं मलिंगा एक घातक स्पेल डालकर मैच श्रीलंका के हक में ना कर लें। Related Articles: