सौरव दादा के मैदान पर खेलने से पहले भावुक हुए द्रविड़
Agency
| May 09, 2012, 07:36AM IST

राजस्थान की टीम ने यहां के नेहरू स्टेडियम में हुए पुणे वारियर्स के खिलाफ मैच में सात विकेट से जीत हासिल की। शेन वाटसन की बल्लेबाजी और शॉन टेट की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर राजस्थान ने मेजबान टीम को मात दी।
मैच के पहले एक समारोह में द्रविड़ ने कहा, फरवरी 1991 में मैंने रणजी ट्रॉफी के प्रीक्वार्टरफाइनल में कनार्टक की ओर से अपने पदार्पण मैच में महाराष्ट्र के खिलाफ 82 रन बनाये थे।
उन्होंने कहा, मैंने नेहरू स्टेडियम में कई मैच खेले हैं इसलिए इससे मेरी बहुत अच्छी यादें जुड़ी हैं। अब से चार पांच वर्ष पहले यहां कोई अंतरराष्ट्रीय मैदान नहीं था लेकिन नये स्टेडियम के बन जाने से
लोग टीम इंडिया को यहां खेलते हुए देख सकते हैं।
द्रविड़ ने कहा, 18 साल की उम्र में जब मैंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पदार्पण किया था तो उस समय महाराष्ट्र के पास बहुत अच्छे खिलाड़ी थे। अब इस टीम में युवा खिलाड़ी हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं इसलिए मुझे उम्मीद है कि चयनकर्ताओं की नजर इन पर भी पड़ेगी।







