बीते 82 साल, निकला सूरमाओं का दम... फिर भी बरकरार है 'डॉन' का डबल
Dainikbhaskar.com
| Jul 11, 2012, 17:18PM IST

खेल डेस्क. 11 जुलाई का दिन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में खास अहमियत रखता है। 1930 में आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज सर डॉन ब्रेडमैन ने टेस्ट का सबसे तेज दोहरा शतक ठोका था। यह रिकॉर्ड अब तक बरकरार है।
ब्रेडमैन ने इंगलैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में इस उपलब्धि को हासिल किया था। आइए, जानते हैं इस खास रिकॉर्ड से जुड़ी कुछ रोचक बातें...






