विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> First Play Off Between Kolkata And Delhi Team

IPL 5 : आज इन 5 कारणों से मजेदार होगा सहवाग-गंभीर का मुकाबला

dainikbhaskar.com | May 22, 2012, 14:31PM IST
 
 


पुणे. आईपीएल-5 का प्‍लेऑफ दौर आज से शुरू हो रहा है। कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्‍तान गौतम गंभीर ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है। आईपीएल के इतिहास में पहली बार चारों महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई की टीमें प्ले ऑफ में पहुंची हैं। पहले मुकाबले में दिल्‍ली डेयर‍डेविल्‍स की भिड़ंत कोलकाता नाइटराइडर्स से होगी। यहां होने वाले मुकाबले में जो टीम जीतेगी, उसकी जगह फाइनल में पक्‍की हो जाएगी। जबकि हारने वाले टीम एलिमिनेटर मुकाबले (मुंबई-चेन्नई) के विजेता से भिड़ेगी। इसकी विजेता टीम फाइनल में पहुंचेगी।
 
रोचक यह है कि न तो दिल्‍ली और न ही कोलकाता की टीम इससे पहले क्‍वालीफायर मुकाबले में पहुंच सकी है। ऐसे में वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के धुरंधरों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्‍मीद है।
 
टॉप स्‍कोरर में शुमार हैं दोनों कप्‍तान
 
दोनों टीमें आईपीएल के मौजूदा सत्र में लगातार अच्छा खेलती आई हैं। दोनों के पास आक्रामक बल्लेबाजी क्रम है। गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। बात दोनों टीमों के कप्‍तानों की करें तो टीम इंडिया के इन दोनों ओपनरों पर चोट के बावजूद आईपीएल के चौथे संस्‍करण में खेलने की बात सामने आई थी। इस बार लीग मुकाबले खत्‍म होने के बाद दोनों खिलाडियों की टीम अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है। राहत की बात यह भी है कि सहवाग और गंभीर इस बार पूरी तरह फिट हैं और इन्‍होंने शानदार रन भी बनाए हैं। सहवाग के खाते में अब तक 556 तो गंभीर के खाते में 484 रन हैं। दोनों खिलाड़ी "प्‍ले ऑफ स्‍टेज" में जगह बनाने वाले टीमों के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों में भी शामिल हैं।
 
बल्लेबाजी में कांटे की टक्कर
 
कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर, जैक कैलिस, ब्रेंडन मैकुलम और शाकिब फॉर्म में हैं। हालांकि, यूसुफ पठान और मनोज तिवारी ने निराश किया है। जैक्‍स कैलिस का प्रदर्शन उम्‍मीद से काफी कम रहा है। वहीं, दिल्ली के कप्तान वीरेंद्र सहवाग, डेविड वार्नर और महेला जयवर्धने बेहतर फॉर्म में हैं। दिल्ली की पारी में महेला जयवर्धने सूत्रधार की भूमिका निभा सकते हैं। रॉस टेलर के पिछले मैच में फॉर्म में आने से टीम की बल्लेबाजी और मजबूत हो गई है।
 
दिल्ली की गेंदबाजी मजबूत
 
गेंदबाजी में दिल्ली मजबूत है। गेंदबाजी में दिल्ली के आक्रमण की अगुवाई दक्षिण अफ्रीका के मोर्नी मोर्कल करेंगे। उसने किफायती गेंदबाजी की और विकेट भी चटकाए। उमेश यादव और वरुण आरोन ने उनका बखूबी साथ निभाया है। स्पिनर शाहबाज नदीम भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कोलकाता को कैरेबियाई ऑफ स्पिनर सुनील नारायण से उम्मीद रहेगी। सुनील गंभीर की टीम का ट्रंपकार्ड है जिसकी गेंदों को खेलना बल्लेबाजों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी ब्रेट ली और लक्ष्मीपति बालाजी के कंधों पर रहेगी। ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली जैसा शानदार तेज गेंदबाज तीन मैचों में बाहर रहने के बाद वापसी करेगा। साकिब और इकबाल अब्दुल्ला भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।
 
गंभीर के पास कई विकल्प
 
शाहरुख खान की टीम कोलकाता के पास कैलिस, साकिब, यूसुफ पठान, रजत भाटिया, एलआर शुक्ला जैसे ऑलराउंडर हैं। इसलिए कप्तान गंभीर के पास बल्लेबाजी या गेंदबाजी में बदलाव के कई विकल्प होंगे। दिल्ली के लिए ऑलराउंडर की भूमिका इरफान पठान निभाएंगे लेकिन इस सीजन में उनका "आउट ऑफ फॉर्म" में रहना टीम के लिए चिंता की बात है। 
 
खलनायक बन सकती है पिच
 
आज के मैच में सुब्रत रॉय सहारा स्‍टेडियम का पिच पूरा खेल बिगाड़ सकता है। इससे पहले खेले गए मैच के दौरान पिच बेहद स्‍लो थी तभी तो कोलकाता की टीम ने 136/4 के स्‍कोर तक भी मेजबान पुणे वॉरियर्स को पहुंचने नहीं दिया। लीग चरण में जब दोनों टीमों का सामना हुआ था तब दिल्ली ने कोलकाता में जीत दर्ज की और केकेआर ने दिल्ली में मुकाबला अपने नाम किया। कागजों पर दोनों टीमें बराबरी की है लिहाजा मुकाबला कांटे का ही होगा।
 
टीमें
दिल्ली डेयरडेविल्स : वीरेंद्र सहवाग (कप्तान), अजीत अगरकर, इरफान पठान, उमेश यादव, पुनीत बिष्ट, रोबिन बिष्ट, नमन ओझा, शाहबाज नदीम, वेणुगोपाल राव, विकास मिश्र, योगेश नागर, जाफिर पटेल, सनी गुप्ता, तेजस्वी यादव, अविष्कार साल्वी, कुलदीप रावल, मनप्रीत जुनेजा, पवन नेगी, प्रशांत नाईक, आरोन फिंच, आंद्रे रसेल, डग ब्रासवेल, ग्लेन मैक्सवेल, गुलाम बोदी, मोर्नी मोर्कल, रोफ वान डेर मर्व।
 
कोलकाता नाइटराइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), ब्रेंडन मैक्कुलम, जॉक कैलिस, मनोज तिवारी, युसूफ पठान, देबब्रत दास, लक्ष्मीरतन शुक्ला, रजत भाटिया, सुनील नरेन, ब्रेट ली, इकबाल अब्दुल्ला, चिराग जानी, इरेश सक्सेना, जयदेव उनादकट, मानविंद्र बिसला, प्रदीप सांगवान, संजू सैमसन, सरबजीत सिंह, मोहम्मद शमी अहमद, ईयोन मोर्गन, मर्चेंट डि लांगे, रियान टेनडोइशे और साकिब अल हसन।
EXCLUSIVE: बीसीसीआई चीफ ने गे बेटे को नंगा कर पिटवाया, जूते चटवाए!
शाहरुख को पुलिस का समन, वानखेड़े के गार्ड को सम्‍मानित करेगी मनसे
PICS : रेव पार्टी पर छापे के बाद भागती विदेशी लड़कियों को देखिए
रेव पार्टी: सेक्‍स रैकेट,पॉलिटिकल कनेक्‍शन! अधनंगे मेहमान कर रहे थे डांस
PHOTOS: श्रीनिवासन के गे बेटे पर हुए जुल्‍म की तस्‍वीर देखें

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment