विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Gambhir Fights With Jayawardene Over IPL Wicket

गुस्सैल गंभीर ने फिर की मैदान पर हद पार

Dainikbhaskar.com | May 08, 2012, 09:29AM IST
 
 

खेल डेस्क. कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर के गुस्सैल स्वभाव से सभी वाकिफ हैं। मैच जीतने के जुनून में गंभीर हर सीमा को पार कर जाते हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। इस बार गंभीर दिल्ली के बल्लेबाज महेला जयवर्धने से उलझ गए।

हुआ कुछ यूं, दिल्ली की पारी के छठे ओवर में कैलिस की गेंद जयवर्धने के बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर के हाथों में चली गई। कोलकाता टीम को पूरा विश्वास था कि जयवर्धने आउट हैं। लेकिन अंपायर ने उनकी अपील ठुकरा दी।

इस बात पर गुस्साए गंभीर जयवर्धने से इस बारे में पूछने लगे। गंभीर के बार-बार उकसाने पर सामान्यतः शांत रहने वाले जयवर्धने भी ताव में आ गए और गंभीर से उलझ गए। कोलकाता के बाकी खिलाड़ियों ने गंभीर और जयवर्धने को अलग कर मामला शांत किया।

गंभीर अकसर कप्तानी के दौरान अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाते। कभी-कभी वो अपने ही खिलाड़ी पर चिल्लाने लगते हैं। तो कभी बल्ला हाथ से फेंक देते हैं।

हालांकि मैच का नतीजा गंभीर के हक में रहा। केकेआर ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 6 विकेट से हराया।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment