कप्तान गंभीर की अकड़, 'सीनियर मैं हूं, यूसुफ पठान नहीं'
Agency
| May 09, 2012, 10:11AM IST

केकेआर ने दिल्ली डेयरडेविल्स को सोमवार को यहां आठ गेंदें शेष रहते छह विकेट से हराकर हासिल किये गये 17 अंकों की बदौलत दिल्ली को हटाकर अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही कोलकाता ने मौजूदा सत्न के प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।
गंभीर ने कहा, टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मेरी और सीनियर बल्लेबाज कैलिस की है। हम नहीं चाहते कि मैककुलम या यूसुफ इस खेल को बदलें। यह जिम्मेदारी हमारी है क्योंकि हम अनुभवी हैं।
गंभीर ने इस आईपीएल में अब तक कुल 457 रन बनाये हैं। कप्तान गंभीर का कहना है कि वह आईपीएल में सिर्फ खेलने के नहीं खेल रहे बल्कि उनका लक्ष्य तो हर मैच में जीत दर्ज करनी है।
गंभीर ने कहा, मेरे लिए हर मैच उतना ही महत्वपूर्ण और मुश्किल है। मैं बस हर मैच जीतना चाहता हूं क्योंकि हारकर ड्रेसिंग रूम जाना अच्छा नहीं लगता१ आप खुश होना चाहते हैं और खुशी के लिए मैच जीतना जरूरी है।
उन्होंने कहा, हमारे पास कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं। कैलिस तो दिग्गज खिलाड़ी हैं और साथ ही हमारे पास मैककुलम, ब्रेट ली भी हैं। अगर आपकी टीम में ऐसे अनुभवी खिलाड़ी हों तो आपको उन्हें बार बार प्रात्साहित करने की जरूरत नहीं होती। ये पेशेवर खिलाड़ी हैं। बस एक बात महत्वपूर्ण है कि हम एक इकाई की तरह मिलकर खेलें।
गंभीर ने कहा, इस सीजन में मैं अच्छी बल्लेबाजी कर पा रहा हूं। आपको अगर रन बनाने हों तो आक्रामकता अपनानी ही पड़ती है और इसे पूरी टीम के जज्बे में शामिल करना होता है।
प्लेऑफ से चार मैच दूर केकेआर टीम के कप्तान ने कहा, केकेआर को अभी प्लेऑफ से पहले चार और मैच खेलने हैं। हमें अपनी लय बरकरार रखनी है। जब तक मैं हूं तब तक चाहे केकेआर के लिए या भविष्य में किसी और टीम के लिए जीतने की पूरी कोशिश करता रहूंगा। मेरे लिए हर मैच पहले या आखिरी मैच जितना ही महत्व रखता है।





