विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Ganguly To Play Last Ipl Match Today

आज सौरव दादा खेलेंगे आईपीएल में अंतिम मुकाबला!

Agency | May 19, 2012, 13:10PM IST
 
 

मुंबई. पुणे वारियर्स की टीम आईपीएल-5 में अपना अंतिम मैच खेलेगी। इस मुकाबले को सौरव गांगुली के विदाई आईपीएल मैच के तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन गांगुली इस बात को नहीं मानते।

मैच से पहले सौरव ने कहा, "मेरे लिए यह बस एक और क्रिकेट मुकाबला है। इससे ज्यादा और कुछ नहीं।"

उल्लेखनीय है कि आईपीएल-5 में पुणे वारियर्स के खराब प्रदर्शन के बाद टीम के मालिक सुब्रतो रॉय ने कप्तान सौरव गांगुली की कड़ी आलोचना की थी। सुब्रतो ने कहा था कि यह गांगुली का बतौर खिलाड़ी अंतिम आईपीएल सीजन है। इसके बाद वो नहीं खेलेंगे।

शनिवार को कोलकाता नाइटराइडर्स से होने वाले इस मैच के नतीजे से पुणे टीम की स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

सुब्रतो रॉय के बयान पर गांगुली ने कहा, "मुझे नहीं पता उन्होंने क्या कहा था, या उनके नाम से क्या बयान जारी किया गया। या जो इंटरव्यू दिखाया गया वो पूरा था या अधूरा। आप इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकते कि आईपीएल का अनुबंध तीन साल का है।"

"अगला साल अभी बहुत दूर है। मैं यह दावे के साथ नहीं कह सकता कि अगले साल मैं खेलूंगा या नहीं," गांगुली ने कहा।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment