खेल डेस्क. दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर आज (10 जुलाई) 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। गावस्कर का करियर बेहद शानदार रहा है। मुंबई के इस बल्लेबाज ने उस समय की सबसे घातक गेंदबाजी का सामना करते हुए अपने करियर का आगाज किया था।
लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर रहे गावस्कर ने अपने करियर में अनगिनत रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। आइए, जानते हैं इस दिग्गज के करियर की आगाज से अंत तक की पूरी कहानी, तस्वीरों की जुबानी...