मोहतरमा ने दिखाया ऐसा जलवा, बगलें झांकती रह गईं शारापोवा
Dainikbhaskar.com
| Jul 03, 2012, 10:39AM IST

टॉप सीड शारापोवा ने कोर्ट वन पर वर्षा प्रभावित मैच में ढेरों बेजा भूलें कीं जिसका उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। विश्व की 15वें नंबर की लिसिस्की ने टॉप सीड शारापोवा को पहले सेट से ही दबाव में ला दिया। शारापोवा ने एक के बाद एक गलतियां कीं और जर्मन खिलाड़ी ने शारापोवा से पिछले वर्ष सेमीफाइनल में मिली हार का बदला चुका लिया। लिसिस्की जीत हासिल करने के साथ ही कोर्ट पर घुटनों के बल बैठ गईं। इस हार के साथ शारापोवा का 2002 के बाद एक वर्ष में फ्रेंच और विंबलडन खिलाब लगातार जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनने का सपना टूट गया।
आइए, जानते हैं इस जर्मन खिलाड़ी के करियर से जुड़ी खास बातें...






