...तो आईपीएल के अगले संस्करण में दिखेगा गिलक्रिस्ट का नया अवतार!
Bhaskar News
| May 20, 2012, 09:31AM IST

अगर फ्रेंचाइजी चाहेगी तो मैं बतौर कोच टीम के साथ रहना चाहूंगा। ये टीम मेरे लिए बेहद खास है और हमेशा रहेगी। मैं अपने लिए तो निराश हूं ही साथ में टीम के लिए भी हताश हूं की हम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सके। गौरतलब है कि गिलक्रिस्ट 2008 जनवरी में टेस्ट क्रिकेट को और 2008 ब्रिसबेन में वनडे अंतरराष्&52द्भ;ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। गिलक्रिस्ट ने कहा कि आईपीएल 5 से मुझे इस बात की खुशी है कि मैंने भारत के कई युवा खिलाडिय़ों को उभरने का मौका दिया और उन्होंने अपने आप को साबित भी किया।
परविंदर अवाना, गुरकीरत मान और मंदीप सिंह इनमें से एक हैं। मुझे यकीन है कि ये जल्द ही टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। जहां टीम से भारतीय खिलाडिय़ों को मौका मिला वहीं शॉन मार्श भी अपने आप को साबित कर सके। मार्श के जादुई खिलाड़ी है। मैंने उनके जैसा बल्लेबाज बहुत कम देखे हैं। वे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के भविष्य है।





