विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Gilchrist Will Not Play Next Ipl

...तो आईपीएल के अगले संस्करण में दिखेगा गिलक्रिस्ट का नया अवतार!

Bhaskar News | May 20, 2012, 09:31AM IST
 
 

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान और 2009 में डेक्कन चार्जर्स को आईपीएल चैंपियन बनाने वाले एडम गिलक्रिस्ट का कहना है कि वे अब और क्रिकेट नहीं खेलना चाहते। उनका कहना है कि वे काफी क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने कहा कि मैं बेहद निराश हूं की मैं अपनी काबलियत के अनुसार क्रिकेट नहीं खेल पा रहा हूं। अगले आईपीएल सीजन में मैं बतौर खिलाड़ी नहीं खेलना चाहूंगा।



अगर फ्रेंचाइजी चाहेगी तो मैं बतौर कोच टीम के साथ रहना चाहूंगा। ये टीम मेरे लिए बेहद खास है और हमेशा रहेगी। मैं अपने लिए तो निराश हूं ही साथ में टीम के लिए भी हताश हूं की हम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सके। गौरतलब है कि गिलक्रिस्ट 2008 जनवरी में टेस्ट क्रिकेट को और 2008 ब्रिसबेन में वनडे अंतरराष्&52द्भ;ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। गिलक्रिस्ट ने कहा कि आईपीएल 5 से मुझे इस बात की खुशी है कि मैंने भारत के कई युवा खिलाडिय़ों को उभरने का मौका दिया और उन्होंने अपने आप को साबित भी किया।





परविंदर अवाना, गुरकीरत मान और मंदीप सिंह इनमें से एक हैं। मुझे यकीन है कि ये जल्द ही टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। जहां टीम से भारतीय खिलाडिय़ों को मौका मिला वहीं शॉन मार्श भी अपने आप को साबित कर सके। मार्श के जादुई खिलाड़ी है। मैंने उनके जैसा बल्लेबाज बहुत कम देखे हैं। वे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के भविष्य है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment