खेल डेस्क.ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल ने राहुल द्रविड़ पर विवादास्पद किताब लिख कर एक और कॉन्ट्रोवर्सी को खड़ा कर दिया है। उनका लगातार प्रयास टीम इंडिया की यूनिटी को तोड़ना रहा है।
चैपल ने दावा किया है कि टीम इंडिया के खिलाड़ी राहुल द्रविड़ की सफलता पर खुश नहीं होते थे। जब द्रविड़ टीम के कप्तान थे तब उन्हें अन्य क्रिकेटरों का समर्थन नहीं मिलता था।
चैपल बल्लेबाजी के साथ-साथ विवादों के लिए भी मशहूर रहे हैं। आइए, जानते हैं इस दिग्गज के करियर से जुड़े रिकॉर्ड और विवादों के बारे में...