खेल डेस्क. कभी-कभी क्रिकेट के मैदान पर कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जो हंसने पर मजबूर कर देती हैं। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दुबई में हो रहे टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन एक मजेदार वाकया हुआ।
टेस्ट की नंबर 1 टीम इंग्लैंड को पहली पारी में 192 रन पर ढेर करने के बाद पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाया। मोहम्मद हफीज और तौफीक उमर के बीच पहले विकेट के लिए बेहतरीन 114 रन की साझेदारी हुई।
इसी शतकीय पार्टनरशिप के दौरान एक रन लेते समय दोनों बल्लेबाज आपस में टकरा गए। तौफीक और हफीज टीम की मजबूत स्थिति देखकर इतने जोश में थे कि उन्हें एक दूसरे का होश नहीं रहा।
इस मजेदार घटना को कैमरामैन ने कैद कर लिया। इन दोनों की यह तस्वीर आईसीसी ने ट्विटर पर जारी की है।