खेल डेस्क. ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह आज (3 जुलाई) अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। कभी टीम इंडिया के स्पिन अटैक की जान रहे हरभजन अब टीम में दोबारा एंट्री करने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं।
भज्जी जितने अच्छे गेंदबाज हैं, उतने ही जिंदादिल इंसान भी हैं। इसी जोश में कभी-कभी वे विवाद को न्यौता दे बैठते हैं। आइए, जानते हैं इस दिग्गज स्पिनर के करियर और लाइफ से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स के बारे में...