खेल डेस्क. 22 फरवरी का दिन टीम इंडिया के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह के लिए एक खास कीर्तिमान लेकर आएगा। अपने फेवरेट अपोनेंट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में उतरते ही वे 100 टेस्ट मैच खेलने की खास उपलब्धि हासिल कर लेंगे।
कुछ दिन पहले वीरेंद्र सहवाग भी इस खास लम्हे के साक्षी बने थे। अब बारी है स्टार ऑफ स्पिनर भज्जी की।
अब तक 99 टेस्ट मैच खेल चुके हरभजन को कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की ओर से भी ग्रीन सिगनल मिल गया है। भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने वाले भज्जी 10वें क्रिकेटर होंगे।
हरभजन सिंह इस सेंचुरी को पूरा करते ही एक खास क्लब के मैंबर बन जाएंगे। वैसे तो सेंचुरियन क्लब के बॉस सचिन तेंडुलकर हैं, लेकिन इसमें एक गली ऐसी भी है जिसमें अब तक वे अपना दबदबा नहीं बना सके हैं, और अब यहां का राजा बनना उनके लिए नामुमकिन है।
यह स्पेशल रिकॉर्ड है लगातार 100 टेस्ट मैच खेलने का। इस खास कारनामे को करने का दमखम सिर्फ दुनिया के तीन क्रिकेटर दिखा सके हैं। भारत के लिए इस सबसे अनोखी सेंचुरी को लगाने का कमाल किया है सुनील गावस्कर ने।
आगे क्लिक कर जानिए, टेस्ट क्रिकेट में 100 टेस्ट मैच खेलने से जुड़े इंडियन और इंटरनेशनल रिकॉर्ड्स...