खेल डेस्क. ग्रीम स्मिथ एंड कंपनी ने अपने दमखम से इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दी। इस धमाकेदार जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका इंग्लैंड को पीछे धकेल कर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 पर आ गया।
वर्तमान टेस्ट रैंकिंग में यह उथल-पुथल होने से टीम इंडिया पांचवें पायदान पर आ गई। हालांकि, धोनी ब्रिगेड को साउथ अफ्रीका के नंबर 1 बनने से कोई रैंकिंग में फायदा नहीं मिला, फिर भी टीम इंडिया रैंकिंग के खेल में इंग्लैंड से आगे निकल गई।
आखिर क्या है यह रैंकिंग का खेल? पीछे हो कर भी कैसे आगे निकल गई धोनी ब्रिगेड? आइए, जानते हैं पूरी कहानी...