विज्ञापन
 
 
 
 

हार हो तो ऐसी ! धोनी ब्रिगेड ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड !

 
Source: Agency   |   Last Updated 10:15(02/02/12)
 
 
 
 
नई दिल्ली. भारत सिडनी में ऑस्ट्रेलिया से पहले टवंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 31 रन से हार गया और इसके साथ ही उसने विदेशी जमीन पर तीनों फार्मेट में लगातार 15वीं हार झेल ली। इस हार के साथ ही टीम इंडिया ने बांग्लादेश के लगातार 14 पराजय झेलने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

भारत को ये 15 पराजय वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के दौरे में मिली हैं। भारत ने गत वर्ष वेस्टइंडीज दौरे में चार जून को एकमात्र टवंटी-20 मैच जीतने के बाद पहले तीन वनडे भी जीत लिए थे। लेकिन अंतिम दो वनडे में उसे वेस्टइंडीज के हाथों क्रमशः 103 रन और सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

भारत ने फिर इंग्लैंड दौरे में चार टेस्ट मैचों की सीरीज में क्रमशः 196 रन, 319 रन, पारी और 242 रन तथा पारी और आठ रन से पराजय झेली। इसके बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज में दो मैच वर्षा के कारण रद्द रहे जबकि तीन मैचों में भारत को सात विकेट, तीन विकेट और छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने इंग्लैंड दौरे में एकमात्न टवंटी-20 भी गंवाया था।

ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारत को चार टेस्टों में 122 रन, पारी और 68 रन, पारी और 37 रन तथा 298 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। पहले टवंटी-20 में भारत 31 रनों से मात खा गया। दूसरा और अंतिम टवंटी-20 शुक्रवार को होना है। यह देखना है कि इस मैच में भारत की विदेशी जमीन पर लगातार हार का सिलसिला थमता है या नहीं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
4 + 8

 
विज्ञापन
 
 
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment
(1)
Latest | Popular