विज्ञापन
 
 
 
 

पर्थ में टीम इंडिया ने गाड़ा जीत का झंडा

 
Source: Dainikbhaskar.com   |   Last Updated 07:57(09/02/12)
 
 
 
 

पर्थ. विराट कोहली (77 रन) और सचिन तेंडुलकर (48 रन) की बेहतरीन पारियों के बूते टीम इंडिया ने कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज के दूसरे मैच में श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका द्वारा दिए 234 रन के लक्ष्य को भारतीय बल्लेबाजों ने 20 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया। रवींद्र जडेजा 24 और आर अश्विन 30 रन बनाकर नाबाद रहे।  
 
कोहली की 'विराट' पारी
 
टीम इंडिया की जीत में विराट कोहली के अर्धशतक की अहम भूमिका रही। कोहली ने 94 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 1 छक्के की मदद से बेहतरीन 77 रन बनाए। वीरेंद्र सहवाग के सस्ते में आउट होने के बाद कोहली ने एक छोर से भारतीय पारी को संभाला। कोहली ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के साथ 75 रन की साझेदारी भी की। हालांकि कोहली थोड़े दुर्भाग्यशाली रहे और रन आउट होकर पवेलियन लौटे।
 
अर्धशतक से चूके सचिन
 
भारत की जीत में दूसरा सबसे बड़ा योगदान सचिन तेंडुलकर का रहा। सचिन ने बेहतरीन 48 रन की पारी खेली। सचिन भी अनलकी रहे और अर्धशतक से चूक गए। सचिन एंजलो मैथ्यूज की गेंद को बैकफुट पर जाकर खेलने के प्रयास में बोल्ड हो गए। गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप्स पर जा लगी।
 
अश्विन रहे जीत के हीरो
 
36वें ओवर की अंतिम गेंद पर विराट कोहली के आउट होने के बाद टीम इंडिया मुश्किल में आ गई थी। ऐसे में आर अश्विन और रवींद्र जडेजा के बीच नाबाद 53 रन की साझेदारी हुई। अश्विन ने इसमें सर्वाधिक 30 रन बनाए। अश्विन ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया। उन्होंने 32 रन देकर 3 विकेट भी झटके। इस हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया।
 
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दूसरी जीत
 
लगातार हार से मायूस टीम इंडिया ने पर्थ के वाका मैदान पर ऑस्ट्रेलिया दौरे की दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले भारत ने मेलबर्न में हुए टी-20 में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 31 रन से हराया था।
 
सस्ते में आउट हुए धोनी, रैना और रोहित शर्मा
 
टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर सस्ते में आउट हुआ। रोहित शर्मा जहां महज 10 रन बना सके, वहीं रैना ने 24 रन की पारी खेली। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बस एक चौका लगाकर धम्मिका प्रसाद की गेंद पर आउट हुए। 
 
 
सहवाग 10 रन बनाकर आउट
 
भारतीय पारी का आगाज सचिन तेंडुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने किया। लेकिन सहवाग अधिक देर तक मैदान पर नहीं टिक सके। वो मलिंगा की गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए। कुलसेखरा ने दौड़ते हुए एक बेहतरीन कैच लपककर सहवाग को पवेलियन की राह दिखायी। 
 
 
श्रीलंका ने बनाए 233 रन
 
ऑफ स्पिनर आर अश्विन की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने श्रीलंकाई पारी को 233 रन तक सीमित रखा है। पर्थ के वाका मैदान पर हो रहे मुकाबले में श्रीलंका ने भारत के सामने 234 रनों की चुनौती रखी।
 
श्रीलंका के लिए दिनेश चांडीमल ने 64 रन और दिलशान ने 48 रन की पारी खेली। एंजलो मैथ्यूज 33 रन बनाकर नाबाद रहे।
 
भारत के लिए आर अश्विन ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके। जहीर खान को 2 और विनय कुमार व जडेजा को 1-1 विकेट मिले।
 
टॉस - श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
 
टीम कॉम्बिनेशन
भारतीय एकादश में दो बदलाव किए गए। सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के स्थान पर वीरेंद्र सहवाग को शामिल किया गया। तेज गेंदबाज जहीर खान की भी एकादश में वापसी हुई। इस कारण राहुल शर्मा को बाहर बैठना पड़ा।

Related Articles:

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
7 + 10

 
विज्ञापन
 
 
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment
(3)
Latest | Popular