ऐसे हुए हौसले पस्त, पूरी श्रीलंकाई टीम ने एकसाथ डाल दिए हथियार
Source: Dainikbhaskar.com | Last Updated 10:17(09/02/12)
खेल डेस्क. पर्थ के वाका स्टेडियम में हुए श्रीलंका और भारत के बीच मुकाबले की अंतिम गेंद बहुत रोचक रही। भारतीय टीम ने 47वें ओवर की चौथी गेंद पर श्रीलंका द्वारा दिए 234 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया।
हुआ कुछ यूं कि एंजलो मैथ्यूज ने जब 47वें ओवर की चौथी गेंद डाली तब टीम इंडिया को जीत के लिए महज 1 रन की दरकार थी। अश्विन ने छक्के के साथ जीत हासिल करने के इरादे से एक हवा में शॉट खेला। लेकिन उनकी टाइमिंग अच्छी नहीं रही। श्रीलंकाई फील्डर अगर चाहते तो उस गेंद को कैच कर हार का अंतर कम कर सकते थे। लेकिन उन्होंने एकाएक हथियार डाल दिए।
उस गेंद को लपकने के लिए तीन खिलाड़ी एक साथ आए थे। लेकिन फिर उन्होंने एकदूसरे को देखा और कैच लपकने का इरादा छोड़ दिया।
अश्विन ने एक रन दौड़कर टीम को जीत दिला दी। इस रन के साथ ही अश्विन के चेहरे पर जीत की मुस्कान फैल गई।