टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2013 का तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। सीरीज में भारत चेन्नई और हैदराबाद टेस्ट जीत कर 2-0 की अपराजेय बढ़त ले चुका है।
यदि भारत यहां मैच जीतता है तो टेस्ट इतिहास में पहली बार वह ऑस्ट्रेलिया पर 3-0 की बढ़त हासिल कर सकेगा।
मोहाली में भारत इससे पहले भी दो बार ऑस्ट्रेलिया को हरा चुको है।2010 में भी टीम इंडिया के स्टाइलिश बैट्समैन वीवीएस लक्ष्मण की शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने यहां ऑस्ट्रेलिया को एक रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से शिकस्त दी थी।
वीवीएस लक्ष्मण की कोलकाता में आज के दिन (14 मार्च) राहुल द्रविड़ के साथ की गई एक रिकॉर्ड साझेदारी की मदद से टीम इंडिया ने फॉलोआन खेलने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ रोक दिया था।
लक्ष्मण की इस पारी को आज भी टेस्ट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पारी माना जाता है। कैसे लक्ष्मण और द्रविड़ के बाद हरभजन के सामने पस्त हुए थे कंगारू, जानने के लिए क्लिक करें आगे की तस्वीरें...