खेल डेस्क.न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया 5 विकेट से विजयी रही। इस जीत के साथ ही धोनी ब्रिगेड ने सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली।
टीम इंडिया की इस जीत के साथ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक साथ दो नए रिकॉर्ड बना दिए।
आर अश्विन की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड टीम की दूसरी पारी 248 रन पर समेट दी। पहली पारी में मिली 12 रन की बढ़त के आधार पर कीवी टीम ने मेजबान के सामने जीत के लिए 261 रन का लक्ष्य रखा। विराट कोहली और कप्तान धोनी की पारियों की बदौलत इंडिया ने 5 विकेट पर उसे हासिल कर लिया।
आइए, जानते हैं आंकड़ों की जुबानी, कप्तान धोनी ने बनाए कौन-कौन से रिकॉर्ड...