विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Other Sports >> Hockey >> Indian Hockey Team Pakistan Trip Cancelled

अब पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी भारतीय हॉकी टीम

dainikbhaskar.com | Apr 05, 2012, 08:11AM IST
 
 


नई दिल्ली. भारतीय हॉकी टीम अब पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी। पाकिस्तान से सुरक्षा का आश्वासन नहीं मिलने के कारण हॉकी इंडिया ने यह निर्णय लिया है। टूर्नामेंट लाहौर में नौ से 13 अप्रैल तक होना है। टूर्नामेंट की अन्य टीमें पाकिस्तान और मलेशिया की हैं। दक्षिण अफ्रीका पहले ही टूर्नामेंट से हट चुका है।


 


हॉकी इंडिया के महासचिव नरेंद्र बत्रा ने बुधवार को कहा, 'हम टूर्नामेंट से नहीं हटे हैं। हम तो इसमें खेलने के लिए तैयारी कर बैठे थे। टिकटें बुक हो चुकी थी। लेकिन पाकिस्तान की तरफ से उच्चस्तरीय सुरक्षा का आश्वासन नहीं मिल पाया। इस कारण टीम पाक नहीं जा रही है।' उन्होंने स्पष्ट किया, 'पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) का यह बयान सही नहीं है कि हम टूर्नामेंट से हटे हैं।'


 


विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को पत्र भेजकर हॉकी इंडिया को पाक दौरा नहीं करने की सलाह दी। मंत्रालय के मुताबिक टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजना तब तक उचित नहीं होगा जब तक वहां की सरकार की तरफ से उच्च स्तरीय सुरक्षा का ठोस आश्वासन नहीं मिल जाता है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment