IPL 5 LIVE :चार्जर्स को पहला झटका, डेनियल हैरिस आउट
बेंगलुरु. तिलकरत्ने दिलशान 71, के शानदार अर्धशतक और आखिरी ओवर में ए बी डीविलियर्स की 17 गेंदों में 47 रनों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने डेक्कन चार्जर्स को 5 विकेट से हराया।
आईपीएल के 5वें संस्करण में रविवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर डेक्कन चार्जर्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। डेक्कन ने 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए।
सलामी जोड़ी डेनियल हैरिस 41 गेंदों में 47, शिखर धवन ने 52 गेंदों में नाबाद 73 की बनाए। कैमरुन व्हाइट 45 और कुमार संगकारा ने 10 रन योगदान दिया। बेंगलुरु की ओर से प्रसंथा परमवीरन ने एकमात्र विकेट लिया।
इसके जवाब में बेंगलुरु ने 18.5 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य पा लिया। तिलकरत्ने दिलशान ने 71, क्रिस गेल ने 26, ए. बी. डीविलियर्स ने तीन छक्कों और पांच चौकों की मदद से 47 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और बेंगलुरु की जीत में अहम भूमिका अदा की।
बेंगलुरु 11 मैच खेलकर अंक तालिका में 11 अंक के साथ टॉप-5 में पहुंच चुका है। वहीं डेक्कन अभी 5 अंक लेकर तालिका में सबसे नीचे है।








