विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Ipl 5 Punjab Vs Delhi Live Score Match 69

IPL-5 LIVE : दिल्ली ने चुनी पहले गेंदबाजी

Dainikbhaskar.com | May 19, 2012, 15:35PM IST
 
 


धर्मशाला.एचपीसीए स्टेडियम में हुए आईपीएल-5 के 69वें मुकाबले में दिल्ली ने किंग्स इलेवन पंजाब को 6 विकेट से हराया। इस पराजय के साथ ही पंजाब टूर्नामेंट से बाहर हो गई। पंजाब द्वारा दिए 142 रन के लक्ष्य को दिल्ली ने 4 विकेट गंवाकर 18.2 ओवर में हासिल कर लिया। वार्नर ने सर्वाधिक 79 रन बनाए।  
 

वार्नर की विस्फोटक पारी

 

दिल्ली के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने तूफानी पारी खेली। वार्नर ने महज 44 गेंदों में 10 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 79 रन बनाए। वार्नर ने पहले विकेट के लिए उनमुक्त चंद के साथ मिलकर 82 रन की साझेदारी की। इसके बाद रेयान हैरिस की गेंद पर आउट होने से पहले वार्नर ने वेणुगोपाल राव के साथ दूसरे विकेट के लिए 27 रन जोड़े।

 

वार्नर के अलावा वेणुगोपाल राव ने नाबाद 21 और चंद ने 18 रन का योगदान किया।

 

पंजाब के लिए अजहर महमूद और रेयान हैरिस ने 2-2 विकेट झटके।

 

मॉर्केल-यादव की घातक गेंदबाजी

 

दिल्ली के स्टार गेंदबाज मोर्ने मॉर्केल ने महज 20 रन देकर 4 विकेट चटकाए। मॉर्केल ने पंजाब के बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल कर दिया। उन्होंने पॉल वल्थाटी (2), अजहर महमूद (36), गुरकीरत सिंह (26) और पीयूष चावला (1) के अहम विकेट लिए।

 

मॉर्केल के घातक स्पैल से पहले उमेश यादव ने एडम गिलक्रिस्ट (9 रन), मंदीप सिंह (0) और डेविड हसी (3) जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों को सस्ते में आउट कर दिल्ली को बेहतरीन आगाज दिया। यादव ने महज 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

 

पंजाब आईपीएल से बाहर

 

इस हार के साथ ही पंजाब की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। दिल्ली 22 अंकों के साथ टॉप पर है।

 

 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment