विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> IPL LIVE: Chennai Was Elected Bat First

आईपीएल LIVE: चेन्नई ने चुनी पहले बल्लेबाजी

dainkibhaskar.com | Apr 30, 2012, 19:34PM IST
 
 


चेन्नई। एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण के तहत सोमवार को खेले गए 41वें लीग मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स टीम ने चेन्नई सुपरकिंग्स टीम को पांच विकेट से पराजित कर दिया।
 
सुपरकिंग्स की ओर से रखे गए 140 रनों के लक्ष्य को कोलकाता नाइटराइडर्स ने दो गेंदें शेष रहते पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। नाइटराइडर्स की ओर से गौतम गम्भीर ने फिर एक कप्तानी पारी खेली और 63 रन बनाकर एक बार फिर अपनी टीम की जीत के नायक बने। 
गम्भीर ने 52 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 63 रनों की पारी खेली। नाइटराइडर्स की ओर से दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे ऑलराउंडर जैक्स कैलिस, जिन्होंने 31 गेंदों का सामना किया और एक चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए।

गम्भीर के साथ पारी की शुरुआत करने आए ब्रेंडन मैक्लम दो रनों के निजी योग पर पवेलियन लौट गए। उस टीम का स्कोर 14 रन था। उनका विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिया जबकि कैच शादाब जकाती ने लपका।

इसके बाद कैलिस, ब्रावो की गेंद पर धौनी के हाथों लपके गए। मनोज तिवारी 13 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए जबकि यूसुफ पठान ने 12 रनों की पारी खेली। अंतिम ओवरों में देवव्रत दास ने चार गेंदों पर 11 रन ठोंककर अपनी टीम को जीत दिलाई।

सुपरकिंग्स की ओर से अश्विन और ब्रावो ने दो-दो विकेट हासिल किए जबकि एक विकेट एल्बी मोर्कल के खाते में गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइटराइर्ड्स टीम के समक्ष जीत के लिए 140 रनों का लक्ष्य रखा था।

सुपरकिंग्स ने सुरेश रैना के 44 और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के नाबाद 34 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। रैना व धौनी के अलावा माइक हसी 18, एल्बी मोर्कल ने 13 और ड्वेन ब्रावो ने 12 रन बनाए। रैना ने 34 गेंदों की अपनी पारी के दौरान चार चौके और एक छक्का लगाया जबकि धौनी ने 30 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके लगाए।

सुपरकिंग्स की शुरुआत ही खराब रही। उसने पांच रन के कुल योग पर ही फाफ ड्यू प्लेसिस का विकेट गंवा दिया था। पारी की शुरुआत करने आए प्लेसिस तीन रन के निजी योग पर ब्रेट ली की गेंद पर विकेट की पीछे ब्रेंडन मैक्लम के हाथों लपके गए थे।

इस कैच को लेकर कुछ शंका की स्थिति उत्पन्न हुई थी लेकिन फील्ड अम्पायर बिली बॉडन और एस.एस. शमसुद्दीन ने तीसरे अम्पायर एस.के. तारापोल के साथ सम्पर्क करने के बाद फैसला नाइटराइर्ड्स के हक में दिया।

पांचवें ओवर की अंतिम गेंद पर हसी रन आउट हुए। हसी 18 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे। सुनील नरीन की गेंद पर हसी ने एक रन लेने का प्रयास किया लेकिन सुरेश रैना (नाबाद 10) ने तालमेल की कमी दिखाई, जिसका नतीजा हुआ कि ली ने सटीक थ्रो पर मैक्लम की मदद से हसी को रन आउट कर दिया।

इसके बाद ब्रावो और रैना के बीच तीसरे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी हुई। कोलकाता के गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के आगे चेन्नई के बल्लेबाजों की एक न चली और वे खुलकर नहीं खेल सके।

नाइटराइडर्स की ओर से जैक्स कैलिस सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने दो विकेट हासिल किए जबकि ब्रेट ली और सुनील नरीन को एक-एक विकेट मिला।

आईपीएल के इस संस्करण में दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे के सामने थीं। गौतम गम्भीर की अगुवाई वाली नाइटराइडर्स को अब तक पांच मैचों में जीत मिली है, जबकि तीन मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। उसका एक मैच बेनतीजा रहा है, जिससे उसे एक अंक प्राप्त हुआ था। सुपरकिंग्स को चार मैचों में जीत और चार में हार मिली है। उसे भी एक अनिर्णित मैच के लिए एक अंक मिला है।

महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी वाली मौजूदा चैम्पियन सुपरकिंग्स टीम नौ टीमों की तालिका में नौ अंकों के साथ चौथे क्रम पर है, जबकि नाइटराइडर्स 11 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमों ने अब तक नौ-नौ मैच खेले हैं।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment