विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> IPL LIVE: Deccan Chargers Elected Bat First

आईपीएल LIVE: डेक्कन चार्जर्स ने चुनी पहले बल्लेबाजी

dainkibhaskar.com | Apr 26, 2012, 19:34PM IST
 
 


पुणे।   इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण के अंतर्गत गुरुवार को सुब्रत रॉय सहारा स्टेडियम में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ खेले गए लीग मुकाबले को जीतकर डेक्कन चाजर्स टीम ने अपनी जीत का खाता खोल लिया है। इस मुकाबले में वॉरियर्स टीम को 18 रनों की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। 

चार्जर्स की ओर से रखे गए 178 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी। इस प्रकार चार्जर्स टीम ने इस सत्र में पहली जीत का स्वाद चखा। वॉरियर्स की ओर से रॉबिन उथप्पा ने सबसे अधिक 29 रन बनाए जबकि स्टीव स्मिथ ने 26 रनों की तेज पारी खेली।
कप्तान सौरव गांगुली ने 23 और सलामी बल्लेबाज मनीष पांडेय ने 21 रनों का योगदान दिया। वॉरियर्स की ओर से मनीष पांडेय ने जेसी राइडर के साथ पारी की शुरुआत की और दोनों ने पहले विकेट के लिए 15 रन जोड़े। 15 के ही योग पर राइडर स्थानापन्न खिलाड़ी डी. जे. हैरिस को एक आसान कैच थमा चलते बने।
उन्होंने छह गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाए। छठे ओवर की दूसरी गेंद पर पांडेय भी चलते बने। पांडेय ने 20 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए। वह रस्टी थेरॉन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद गांगुली ने उथप्पा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया।
तीसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 30 रनों की साझेदारी हुई। 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 73 के कुल योग पर यह साझेदारी टूटी। गांगुली 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद 14वें ओवर में उथप्पा और मार्लन सैमुएल्स भी आउट हो गए।
उथप्पा ने 27 गेंदों पर दो चौकों व एक छक्के की मदद से 29 रन बनाए जबकि सैमुएल्स आठ गेंदों का ही सामना कर सके और तीन रन बनाकर पवेलियन लौटे। स्मिथ ने 13 गेंदों 26 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाने की भरपूर कोशिश की लेकिन वह भी नाकाम रहे।
उन्होंने तीन छक्के लगाए और चौथा छक्का लगाने के प्रयास में रस्टी थेरॉन की गेंद पर ज्यां पाल ड्यमिनी के हाथों बाउंड्री लाइन पर लपके गए। अल्फांसो थॉमस ने भी एक छक्का लगाया लेकिन नौ गेंदों पर 12 रन बनाकर उन्हें भी पवेलियन लौटना पड़ा। मिथुन मन्हास 14 गेंदों पर 22 रन बनाकर नाबाद लौटे और उन्होंने इस दौरान दो छक्के भी लगाए लेकिन वह अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।
थेरॉन और आशीष रेड्डी ने दो-दो विकेट झटके जबकि अंकित शर्मा और मनप्रीत गोनी को एक-एक विकेट मिले। इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार्जर्स टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए थे। उसकी ओर से कैमरन व्हाइट ने सर्वाधिक 78 रनों की पारी खेली।
चार्जर्स के लिए पारी की शुरुआत करने आए पार्थिव पटेल और शिखर धवन ने धमाकेदार शुरुआत की। दोनों ने लगभग 10 रन प्रति ओवर की औसत से रन बटोरते हुए पहले विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी की। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर धवन के रूप में चार्जर्स का पहला विकेट गिरा।
धवन ने 11 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की बदौलत 16 रन बनाए। वह रन आउट होकर पवेलियन लौटे। छठे ओवर में पटेल भी चलते बने। उस समय टीम का कुल योग 50 रन था। भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर मिथुन मन्हास ने उनका कैच लपका। पटेल ने 18 गेंदों पर 24 रन बनाए और इस दौरान तीन चौके व एक छक्का लगाया।
इसके बाद चार्जर्स की रन गति धीमी हो गई। व्हाइट ने कप्तान कुमार संगकारा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी की। 83 के कुल योग पर संगकारा आउट हुए। राहुल शर्मा की गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए। संगकारा ने 14 गेंदों का सामना कर 22 रन बनाए और सिर्फ एक चौका लगाया।
इस साझेदारी के टूटने के बाद ज्यॉ पाल ड्यूमिनी ने व्हाइट के साथ मोर्चा सम्भाला और चौथे विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी के दौरान व्हाइट ने जबदरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 46 गेंदों पर 78 रनों की निजी पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने छह चौके और पांच छक्के लगाए।
मार्लन सैमुएल्स की गेंद पर अल्फांसो थॉमस ने उनका कैच लपका। ड्यूमिनी 24 गेंदों पर 26 रन बनाकर नाबाद लौटे। इशांक जग्गी ने सात गेंदों पर 19 रन बनाए और वह भी नाबाद पवेलियन लौटे। वॉरियर्स की ओर से शर्मा, सैमुएल्स और कुमार को एक-एक विकेट मिले। चार्जर्स के कप्तान संगकारा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।
चार्जर्स ने अब तक सात मैच खेले हैं जिनमें से उसे पांच में हार मिली है और एक में जीत, जबकि उसका एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। रद्द हुए मुकाबले से चार्जर्स को एक अंक मिले थे। चार्जर्स 3 अंक लेकर नौ टीमों की तालिका में सबसे निचले स्थान पर है।
वॉरियर्स ने अब तक नौ मैच खेले हैं जिनमें से उसे चार में जीत जबकि पांच मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है। आठ अंक लेकर वॉरियर्स बेहतर नेट रनरेट के आधार पर अंक तालिका में छठे स्थान पर है। 


 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment