IPL 5 : सचिन की टीम पर भारी पड़े सहवाग, टॉप पर पहुंची दिल्ली

मुंबई। कप्तान सहवाग (32 रन) की बेहतरीन बल्लेबाजी और उमेश यादव और शाहबाज नदीम की घातक गेंदबाजी के दम पर दिल्ली डेयरडेविल्स ने आईपीएल-5 में तीसरी जीत दर्ज की। वानखेड़े स्टेडियम में हुए मुकाबले में दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया।
सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम 19.2 ओवरों में ही महज 92 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें कप्तान हरभजन सिंह ने 33 रनों की सर्वाधिक पारी खेली।
जवाब में दिल्ली की टीम 14.5 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर अपना लक्ष्य हासिल कर ली। वीरेंद्र सहवाग ने सर्वाधिक 32 रन बनाए।
मैन ऑफ द मैचः
शाहबाज नदीम ने आज के मैच में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 16 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उनकी शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
दिल्ली अंक तालिका में हुई सबसे आगेः
आईपीएल के इस पांचवें सत्र में दिल्ली ने कुल 4 मैच खेले हैं। इनमें से 3 में जीत दर्ज कर वह आईपीएल की अंक तालिका में प्रथम स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, मुंबई ने अपने पांच मैचों में से तीन में जीत हासिल की है और अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।
दिल्ली को मिला था 93 रन का लक्ष्यः
आईपीएल-5 के 19वें मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स को 93 रन का लक्ष्य मिला था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 19.2 ओवर में महज 92 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। कप्तान हरभजन सिंह ने सर्वाधिक 33 रन और रोहित शर्मा ने 29 रनों की पारी खेली थी।
दिल्ली की ओर से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए मोर्न मोर्कल, आगरकर, उमेश यादव और शाहबाज नदीम ने 2-2 विकेट चटकाए थे। जबकि पठान ने एक विकेट लिया था।








