IPL 5 LIVE : दिल्ली डेयरडेविल्स VS चेन्नई सुपरकिंग्स

चेन्नई। आईपीएल सीजन 5 के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स को नौ विकेट से परास्त कर दिया। चेन्नई ने 115 रनों के लक्ष्य को महज 15.2 ओवर में ही एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। चेन्नई की तरफ से मुरली विजय ने सर्वाधिक 48 रन नाबाद बनाए, जबकि माइक हसी ने 38 और सुरेश रैना ने नाबाद 28 रन बनाए।
चेन्नई इस जीत के साथ ही अंक तालिका में शीर्ष चार में पहुंच गया। सुपरकिंग्स ने दिल्ली से पिछले मैच में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया। दिल्ली ने पिछले मैच में चेन्नई को आठ विकेट से हराया था।
दिल्ली डेयरडेविल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 115 रन का लक्ष्य दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 114 रन ही बना सकी।
वीरेंद्र सहवाग के रूप में दिल्ली को पहला झटका लगा। वे 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद डेविड वार्नर 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नमन ओझा और जयवर्धने भी पवेलियन लौट गए।
वेणुगोपाल राव के रूप में दिल्ली को पांचवां झटका लगा। इरफान पठान (13) और योगेश नागर (43) अंत तक नाबाद रहे।






