विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> IPL LIVE: Mumbai Was Elected The First Bowl

आईपीएल LIVE : मुंबई ने चुनी थी पहले गेंदबाजी

dainkibhaskar.com | Apr 29, 2012, 19:51PM IST
 
 


मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण के तहत रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए लीग मुकाबले में डेक्कन चार्जर्स की एक और हार का सामना करना पड़ा। मुम्बई इंडियंस उसे इस मुकाबले में पांच विकेट से पराजित कर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। चार्जर्स की ओर से मुम्बई के समक्ष जीत के लिए 101 रनों का लक्ष्य रखा गया था, जिसे उसने पांच विकेट गंवाकर 11 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया।

मुम्बई की ओर से रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 42 रन बनाए। शर्मा ने 48 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का लगाया। अम्बाती रायडू ने 19 और सचिन तेंदुलकर ने 14 रन बनाए। जेम्स फ्रेंकलिन ने 13 रन बनाए।

मुम्बई ने पारी की पहली ही गेंद पर रिचर्ड लेवी का विकेट गंवाने के बाद पांच ओवरों में 27 रन बना लिए थे। इसके बाद छठे ओवर में उसने सचिन तेंदुलकर का विकेट गंवाया। उन्होंने 14 गेंदों पर एक चौके की मदद से 14 रन बनाए। उनका विकेट वीर प्रताप सिंह ने लिया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए दिनेश कार्तिक सम्भलकर खेलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन डेल की एक गेंद पर वह चकमा खा गए और विकेटकीपर पार्थिव पटेल को आसान कैच थमा बैठे। कार्तिक ने छह गेंदों पर दो रन बनाए। उस समय टीम का स्कोर 45 रन था।

सचिन ने लेवी के साथ पारी की शुरुआत की थी। डेल स्टेन ने पहली ही गेंद पर लेवी को बोल्ड कर पवेलियन भेजा। वह खाता भी नहीं खोल सके। स्टेन ने चार ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 10 रन खर्च करते हुए दो विकेट हासिल किए।

इससे पहले, लसिथ मलिंगा की घातक और हरभजन सिंह की कसी हुई गेंदबाजी ने चार्जर्स टीम को महज सौ रनों पर समेट दिया था। पूरी टीम 18.4 ओवरों में 100 रनों पर सिमट गई।

चार्जर्स की ओर से सबसे अधिक रन शिखर धवन ने बनाए। उन्होंने 29 रनों की पारी खेली जबकि दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे ज्यां पॉल ड्यूमिनी, जिन्होंने 25 रन बनाए।

पहले पांच ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाकर 36 रन बनाने वाली चार्जर्स ने 10 ओवरों में तीन विकेट गंवाकर 51 रन बनाए थे। इसके बाद पूरी टीम ऐसी बिखरी की कोटे का 20 ओवर भी वह नहीं खेल सकी।

शिखर धवन ने 32 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 29 रन बनाए जबकि ड्यूमिनी ने 24 गेंदों का सामना कर तीन चौकों की बदौलत 25 रन बनाए।

पार्थिव पटेल के रूप में चार्जर्स को पहला झटका लगा था। पटेल का विकेट रूद्र प्रताप सिंह ने लिया। उन्होंने 18 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाए।

कुमार संगकारा की अनुपस्थिति में कप्तानी कर रहे विस्फोटक बल्लेबाज क्रेग व्हाइट पहली ही गेंद पर लसिथ मलिंगा के शिकार बने। वह खाता भी नहीं खोल सके। चार्जर्स के बल्लेबाज इसी प्रकार एक-एक कर अपना विकेट गंवाते चले गए।

मलिंगा ने 3.4 ओवरों में 16 रन देकर चार्जर्स के चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई जबकि हरभजन ने चार ओवरों में महज 13 रन खर्च करके दो विकेट हासिल किए। जेम्स फ्रेंकलिन ने तीन ओवरों में 18 रन देकर दो विकेट हासिल किए। रूद्र प्रताप सिंह और मुनाफ पटेल के हिस्से में एक-एक विकेट गया।

इससे पहले मुम्बई इंडियंस के कप्तान हरभजन सिंह ने टॉस जीता और डेक्कन चार्जर्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

चार्जर्स ने अपने पिछले मुकाबले में पुणे वॉरियर्स इंडिया टीम को उसी के घर में 18 रन से मात दी थी। मौजूदा संस्करण में लगातार पांच मैच हारने के बाद चार्जर्स की यह पहली जीत थी। मुम्बई को पिछले मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 37 रनों से हराया था।

मुम्बई ने अब तक नौ मैच खेले हैं जिनमें से उसे पांच में जीत जबकि चार मैचों में हार नसीब हुई है। 10 अंकों के साथ मुम्बई अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

चार्जर्स ने अब तक आठ मैच खेले हैं जिनमें से उसे एक में जीत मिली है जबकि छह मैचों में से उसे शिकस्त झेलनी पड़ी है। एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। तीन अंक लेकर चार्जर्स नौ टीमों की तालिका में सबसे निचले स्थान पर है।
 

मुंबई को मिला 101 रनों का लक्ष्यः



इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण के तहत रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे लीग मुकाबले में डेक्कन चार्जर्स की पूरी टीम 100 रनों पर ढेर हो गई। लसिथ मलिंगा की घातक गेंदबाजी और हरभजन सिंह की कसी हुई गेंदबाजी ने चार्जर्स टीम को महज सौ रनों पर समेट दिया। 



पूरी टीम 18.4 ओवरों में 100 रनों पर सिमट गई। चार्जर्स की ओर से सबसे अधिक रन शिखर धवन ने बनाए। उन्होंने 29 रनों की पारी खेली जबकि दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे ज्यां पॉल ड्यूमिनी, जिन्होंने 25 रन बनाए। पहले पांच ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाकर 36 रन बनाने वाली चार्जर्स ने 10 ओवरों में तीन विकेट गंवाकर 51 रन बनाए थे। 



इसके बाद पूरी टीम ऐसी बिखरी की कोटे का 20 ओवर भी वह नहीं खेल सकी। शिखर धवन ने 32 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 29 रन बनाए जबकि ड्यूमिनी ने 24 गेंदों का सामना कर तीन चौकों की बदौलत 25 रन बनाए। पार्थिव पटेल के रूप में चार्जर्स को पहला झटका लगा था। पटेल का विकेट रूद्र प्रताप सिंह ने लिया। 


उन्होंने 18 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाए। कुमार संगकारा की अनुपस्थिति में कप्तानी कर रहे विस्फोटक बल्लेबाज क्रेग व्हाइट पहली ही गेंद पर लसिथ मलिंगा के शिकार बने। वह खाता भी नहीं खोल सके। चार्जर्स के बल्लेबाज इसी प्रकार एक-एक कर अपना विकेट गंवाते चले गए। 

मलिंगा ने 3.4 ओवरों में 16 रन देकर चार्जर्स के चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई जबकि हरभजन ने चार ओवरों में महज 13 रन खर्च करके दो विकेट हासिल किए। जेम्स फ्रेंकलिन ने तीन ओवरों में 18 रन देकर दो विकेट हासिल किए। रूद्र प्रताप सिंह और मुनाफ पटेल के हिस्से में एक-एक विकेट गया। 

इससे पहले मुम्बई इंडियंस के कप्तान हरभजन सिंह ने टॉस जीता और डेक्कन चार्जर्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। चार्जर्स ने अपने पिछले मुकाबले में पुणे वॉरियर्स इंडिया टीम को उसी के घर में 18 रन से मात दी थी। मौजूदा संस्करण में लगातार पांच मैच हारने के बाद चार्जर्स की यह पहली जीत थी। 

मुम्बई को पिछले मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 37 रनों से हराया था। मुम्बई ने अब तक आठ मैच खेले हैं जिनमें से उसे चार में जीत जबकि इतने ही मैचों में हार नसीब हुई है। आठ अंकों के साथ मुम्बई अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। चार्जर्स ने अब तक सात मैच खेले हैं जिनमें से उसे एक में जीत मिली है जबकि पांच मैचों में से शिकस्त झेलनी पड़ी है। एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। तीन अंक लेकर चार्जर्स नौ टीमों की तालिका में सबसे निचले स्थान पर है।
 




 
 
मुंबई ने चुनी पहले गेंदबाजीः
 
आईपीएल-5 के 40वें मुकाबले में आज यहां वानखेड़े स्टेडियम में डेक्कन चार्जर्स का सामना मेजबान मुंबई इंडियंस से हो रहा है। मैच में टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।
 
गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के इस पांचवें सत्र में कुल 8 मैच खेले हैं, जिसमें से 4 मैचों में जीत हासिल हुई है। जबकि डेक्कन चार्जर्स को 7 मैचों में से सिर्फ एक मैच में सफलता मिली है।
 
 
टीमें इस प्रकार हैं:
 
मुंबई इंडियंस- रिचर्ड लेवी, सचिन तेंडुलकर, रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अबाती रायुडू, जे फ्रेकलिन, पीटरसन, हरभजन सिंह (कप्तान), एस एल मलिंगा, आरपी सिंह, मुनाफ पटेल
 
 
डेक्कन चार्जर्स-पार्थिव पटेल, शिखर धवन, कैमरून व्हाइट (कप्तान), डेनियल क्रिस्टियन, जेपी डुमिनी, इशांक जग्गी, भरत चिप्ली, आशीष रेड्डी, अमित मिश्रा, डेल स्टेन, वीर प्रताप सिंह
 
 
 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment