IPL 5 Live: चेन्नई का दूसरा विकेट गिरा

मुंबई. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण के अंतर्गत रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे 49वें लीग मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स द्वारा रखे गए 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुम्बई इंडियंस की टीम ने जीत हासिल कर ली है। मुंबई की टीम ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की और इस जीत के हीरो बने स्मिथ।
स्मिथ ने 9 गेंदों का सामना किया और 2 छक्के और 2 चौके के साथ कुल 24 रन बनाए। इससे पहले पारी की शुरूआत में पहला विकेट गिरने के बाद तेंडुलकर (74) तथा रोहित शर्मा ( 60 ) ने शानदार पारी खेल टीम को मजबूती दी।
इससे पहले मुंबई के कप्तान हरभजन सिंह ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने 8 विकेट खोकर 173 रन बनाए हैं।
चेन्नई की ओर से बल्लेबाज मुरली विजय ने शानदार 41रन, ब्रावो ने 40, रैना ने 36 तथा कप्तान धोनी ने 25 रनों की पारी खेली। वहीं मुंबई इंडियंस की ओर से आरपी सिंह और मलिंगा ने 3-3 विकेट लिए।
दोनों टीमों की कोशिश जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारने की होगी। मुंबई इंडियंस छह जीत के साथ तीसरे और गत दो बार की विजेता चेन्नई पांच जीत के साथ चौथे स्थान पर है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में चेन्नई टीम फॉर्म में लौट आई है। धोनी की कप्तानी भी ठीक-ठाक है। टीम में प्लेसिस, बद्रीनाथ, सुरेश रैना, एल्बी मोर्केल, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, मुरली विजय व स्वयं धोनी अच्छे फॉर्म में हैं। वहीं मुंबई के सचिन तेंडुलकर, हरभजन सिंह, मुनाफ पटेल, लसित मलिंगा, रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक मैच विजेता प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। मुंबई टीम की बल्लेबाजी देशी सितारों पर ही निर्भर है।
गेल पर रहेंगी निगाहें :रविवार का दूसरा लीग मैच बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर और डेक्कन चार्जर्स के बीच होगा। बेंगलूर टीम में क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, विराट कोहली और सौरभ तिवारी बल्लेबाजी में और जहीर खान, विनय कुमार और डेनियल वेटोरी गेंदबाजी में मैच विजेता प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। इस मैच में लोगों की निगाहें क्रिस गेल पर होंगी, जो आईपीएल में कुल 99 छक्के मार चुके हैं। बेंगलूर में वे छक्कों का शतक पूरा कर सकते हैं। दूसरी ओर लीग तालिका में सबसे नीचे की टीम डेक्कन चार्जर्स की ओर से कुमार संगकारा, शिखर धवन, पार्थिव पटेल, कैमरून व्हाइट, क्रिस्टियन और डेल स्टेन से उम्मीद की जानी चाहिए कि टीम बेंगलुरु को हराने के लिए रणनीति तैयार कर चुके होंगे।
IPL 5 : गांगुली की हार के ये पांच विलेन
घर में पिटे दादा, जीत के ट्रैक पर लौटे रॉयल्स






