विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Irfan Prays For Yusuf Pathan Poor Form

भाई यूसुफ हो जाएं फेल, दुआ कर रहे हैं इरफान

Agency | May 06, 2012, 07:42AM IST
 
 

नई दिल्ली. दिल्ली डेयरडेविल्स के स्टार आलराउंडर इरफान पठान अपने बडे भाई और कोलकाता नाइटराइडर्स के प्रमुख खिलाडी यूसुफ पठान की आईपीएल पांच में खराब फार्म को लेकर चिंतित जरूर हैं लेकिन वह साथ ही दुआ कर रहे हैं कि सोमवार को फिरोजशाह कोटला मैदान में होने वाले मैच में यूसुफ का बल्ला नहीं चले।

इरफान ने यहां एक प्रोमोशल इवेंट के दौरान संवाददाताओं से कहा, यूसुफ एक मैच विजेता खिलाड़ी हैं और वह सिर्फ अपने दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं। हालांकि इस समय वह अपनी फार्म में नहीं हैं। मैं उम्मीद करूंगा कि वह जल्द ही फार्म में लौट आए लेकिन सोमवार को दिल्ली के खिलाफ मैच में नहीं।

उन्होंने कहा, कोलकाता के लिए यह अच्छी बात है कि वह यूसुफ के फार्म में नहीं होने के बावजूद मैच जीत रहे हैं लेकिन यदि यूसुफ अपनी लय में लौट आते हैं तो दूसरी टीमों के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। मगर मैं चाहूंगा कि यह मुसीबत सोमवार के बाद ही आए।

इरफान और दिल्ली डेयरडेविल्स के कई खिलाडी यहां पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मीनगर स्थित एक माल में प्रोमोशनल इवेंट के सिलसिले में आए हुए थे और अपने इन स्टार खिलाड़ियों को देखने के लिए हजारों प्रशंसकों की भीड़ जमा हो रखी थी। इन खिलाडियों में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मोर्न मोर्कल और भारत अंडर 19 के कप्तान उन्मुक्त चंद भी शामिल थे।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment