बस एक चूक... और डूब गई सहवाग की नैय्या
Dainikbhaskar.com
| May 23, 2012, 12:32PM IST

दिल्ली डेयरडेविल्स के महेला जयवर्धने ने अपनी संघर्षपूर्ण पारी से जीत की नींव रख दी थी, लेकिन एक चूक से पूरी प्लानिंग पर पानी फिर गया।
जयवर्धने ने 33 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 40 रन बनाए। यदि जयवर्धने मैदान पर टिकते तो मैच दिल्ली के पक्ष में जा सकता था। लेकिन इकबाल अब्दुल्ला ने अपनी फिरकी में जयवर्धने को फांस लिया।
जयवर्धने इकबाल अब्दुल्ला की एक गेंद को सही तरह से भांपने में नाकाम हुए। महेला लेफ्टआर्म स्पिनर अब्दुल्ली की इस गेंद पर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास कर रहे थे। इसी फेर में वो अपनी क्रीज से काफी बाहर की ओर निकल आए।
लेकिन जयवर्धने बदकिस्मती से गेंद को बल्ले से कनेक्ट नहीं कर पाए और गेंद सीधे विकेटकीपर ब्रेंडन मैक्कुलम के हाथों में चली गई। मैक्कुलम ने स्टंप्स बिगाड़ने में कोई देर नहीं लगाई। हालांकि जयवर्धने ने क्रीज के अंदर लौटने का प्रयास किया, फिर भी वो अपना विकेट नहीं बचा सके।







