विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Tennis >> Keep Your Issues At Home, Play For Nation At Olympics

'अपनी लड़ाई घर पर रखो और अच्छे खेल से मेडल जीतो'

dainikbhaskar.com | Jun 21, 2012, 14:12PM IST
 
 


नई दिल्ली.  भारत के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति के इगो की लड़ाई पर ट्विटर पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ज्यादातर लोगों ने पूरे मामले के लिए दोनों को ही दोषी माना है।


पढ़िए महेश भूपति और लिएंडर पेस की लड़ाई पर ट्विटर पर आई कुछ प्रतिक्रियाएं...


 


 


Tanmay Bhat
मुझे लगता है कि लिएंडर पेस जब जोश में विष्णु वर्धन से सीना टकराएंगे तब उन्हें अहसास होगा कि वो भूपति नहीं और फिर आधे गेम में ही रोने लगेंगे।


pratibha mehra


एआईटीए ने लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा को मिक्स डबल के लिए चयनित करके अपना ही मजाक बनाया है। भारतीय टेनिस का कोई भविष्य नहीं है।


nitin havanur
कोई भी लिएंडर पेस के साथ खेलने के लिए हां नहीं कर रहा है, मैं कहता हूं राहुल द्रविड़ से भी एक बार पूछ लो, मैं शर्त लगाता हूं वो इस काम के लिए भी हां कर देंगे।


Durgesh
ली-हेश चार बार ओलंपिक में हार चुके हैं और वो फिर भी भारत की बेस्ट टीम हैं..यह टेनिस का दुर्भाग्य है।



Sudhendu Singh
लोग भूपति और बोपन्ना की आलोचना कर रहे हैं लेकिन मुझे तो पेस की ही गलती दिख रही है, एआईटीए को छोड़कर सब पेस के खिलाफ क्यों हैं?


Ritesh
दो शीर्ष खिलाड़ियों को भेजा जाना चाहिए। अपने पर्सनल इश्यू घर पर रखो, चाहें तुम पेस हो या भूपति..।


48lindsay pereira
प्रिय महेश भूपति, बोपन्ना और लिएंडर पेस, आपके व्यवहार से आहत होकर राजेश खन्ना ने खाना पीना छोड़ दिया है। तुम लोगों को शर्म आनी चाहिए।



bhupendra chaubey
महेश भूपति और लिएंडर पेस की लड़ाई ने दिल दुखा दिया। हम क्यों कभी भी फैसला नहीं ले पाते हैं? राजनीति, खेल, जिंदगी सब जगह इगो रास्ते में आ जाती है।



Joy
लिएंडर पेस और महेश भूपति को अपने मनमुटाव खत्म कर लेने चाहिए इससे पहले कि श्री-श्री रविशंकर मध्यस्तता की बात करें।


Rahul Gandhi Fake
कांग्रेस ने मुलायम सिंह यादव पर विवादित टिप्पणी करने के लिए राशिद अल्वी को सजा देने का फैसला लिया है। उन्हें ओलंपिक में लिएंडर पेस का साथ खेलने के लिए मजबूर किया जाएगा।


Mahesh G
लिएंडर पेस के खेल का अंत आ रहा है...पैस फुली..।।।


@CricMS
नो वो, डबल्स में मेडल का कोई चांस नहीं। हालांकि हम मिक्सड डबल्स में मेडल के नजदीक आ सकते हैं। महेश और बोपन्ना की गलती है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment