विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Cricket >> Latest News >> Pietersen In Trouble Over Retirement Decision

पीटरसन की नौटंकी ! पहले लिया संन्यास, अब मांग रहे वापसी की 'भीख' !

Agency | Jun 01, 2012, 06:46AM IST
 
 

लंदन. स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन का टेस्ट करियर खटाई में पड़ता दिख रहा है। बुधवार को वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने वाले पीटरसन टी-20 वर्ल्डकप में इंग्लैंड की ओर से खेलना चाहते हैं। लेकिन उनके इस रवैये से नाराज ईसीबी ने उन्हें टी-20 टीम में शामिल करने से इंकार कर दिया है।

इंग्लैंड टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर ह्यूग मॉरिस ने कहा, पीटरसन इस प्रकार से सीमित ओवर क्रिकेट का चयन नहीं कर सकते। हम उनके वनडे से संन्यास लेने के फैसले से आहत हुए हैं। उन्होंने बेहद गलत समय पर यह घोषणा की है। अब वो चाहते हैं कि वो टी-20 वर्ल्डकप में खेलें, लेकिन यह मुमकिन नहीं। पीटरसन को ऐसे चयन करने की आजादी नहीं दी जा सकती।

पिछले हफ्ते पीटरसन स्काई टीवी कमेंटेटर निक नाइट पर टिप्पणी करने के बाद मुसीबत में आ गए थे। इससे उनके और ईसीबी के बीच संबंधों में कड़वाहट आ गई थी।

ईसीबी के केंद्रिय अनुबंध के मुताबिक कोई भी क्रिकेटर यदि सीमित ओवर क्रिकेट के किसी भी प्रारूप को खेलने से इंकार करता है, तो उसे वनडे और टी-20 दोनों से बेदखल कर दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 2010 टी-20 वर्ल्डकप खिताब पर इंग्लैंड ने कब्जा जमाया था। तब पीटरसन इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज रहे थे। उनकी गैरमौजूदगी में इंग्लैंड के लिए अपने खिताब का बचाव करना मुश्किल हो सकता है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment