खेल डेस्क.बेल्जियम की स्टार प्लेयर किम क्लाइस्टर्स ने विंबलडन को अलविदा कह दिया। चौथे राउंड में जर्मनी के एंगलिक केरबर ने उन्हें हरा कर बाहर का रास्ता दिखा दिया। कमबैक लेडी के नाम से मशहूर क्लाइस्टर्स का यह अंतिम विंबलडन टूर्नामेंट था।
पूर्व नंबर 1 महिला खिलाड़ी रहीं क्लाइस्टर्स का नाम टेनिस इतिहास की महान प्लेयर्स में शुमार है। उन्होंने अपने दमदार खेल से दुनिया भर में एक अलग पहचान बनाई।
आइए, जानते हैं इस टेनिस परी के करियर से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में...