पतलून चढ़ाते घायल हुआ कंगारू... और हो गई इस 'दंगाई' की एंट्री
Dainikbhaskar.com
| May 19, 2012, 08:03AM IST

यह पहली बार नहीं है जब ऑस्ट्रेलिया का यह बल्लेबाज विवादों में आया है। इन जनाब की इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री खुद एक विवाद थी।
हुआ कुछ यूं, साल 2007 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टी-20 मैच से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ब्रैड हॉज आश्चर्यजनक रूप से अपनी पतलून ऊपर चढ़ाते हुए घायल हो गए थे। तब जल्दबाजी में पोमर्शबैक को उनके स्थान पर टीम में शामिल किया गया।
पोमर्शबैक ने अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में महज 15 रन बनाए थे। उसके बाद से उन्हें टीम में कभी शामिल नहीं किया गया।
2006 में क्रिकेट करियर का आगाज करने वाले ल्यूक को 2007 में मैच के तुरंत बाद शराब पीने के लिए निलंबित कर दिया गया था। 2009 में उन पर शराब पीकर गाड़ी चलाने और पुलिस के साथ हाथापाई करने का संगीन आरोप लगा। हालांकि उन्हें गुनाह कुबूल करने के बाद छोड़ दिया गया, फिर भी वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन ने एहतियात के तौर पर उनके घरेलू क्रिकेट खेलने पर 2011 तक प्रतिबंध लगा दिया।







