पहले आया छक्कों का तूफान... फिर बना सबसे अनोखा टी-20 रिकॉर्ड
Dainikbhaskar.com
| Sep 22, 2012, 12:54PM IST

खेल डेस्क.आईसीसी ट्वेंटी-20 वर्ल्ड कप 2012 में हर दिन खिलाड़ी नया कारनामा कर रहे हैं। शुक्रवार को हुए दो मुकाबलों में दो खास बल्लेबाजी रिकॉर्ड बने। सबसे पहले न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कुलम ने टी-20 का बादशाह होने का रुतबा हासिल किया, उसके बाद इंग्लैंड के लूक राइट ने आतिशी पारी खेलने के बावजूद सबसे बदकिस्मत रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
अफगानिस्तान के गेंदबाज वैसे तो लय से बाहर दिखे। इंग्लिश बल्लेबाजों ने उनके लो कॉन्फि़डेंस का फायदा उठाते हुए जम कर रन बटोरे और 196 रन का विशाल स्कोर बनाया। खराब गेंदबाजी के बावजूद अफगानी बॉलर्स इंग्लैंड के लूक राइट को उनके शतक से महरूम कर गए।
आर प्रेमदासा स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में आखिर कौन सा बदकिस्मत रिकॉर्ड बना, आइए, जानते हैं तस्वीरों की जुबानी...






