विज्ञापन
 
Home >> Sports >> Other Sports >> Others >> Mc Mary Kom Qualifies For London Olympics

उधर चलता रहा आईपीएल ड्रामा, इधर सुपरमॉम ने रच दिया इतिहास

Dainikbhaskar.com | May 18, 2012, 17:49PM IST
 
 

नई दिल्ली. स्टार महिला मुक्केबाज एम सी मैरी कॉम ने लंदन ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर इतिहास रच दिया है। चीन के क्विनहुआंगडाओ में आयोजित हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में विश्व की नंबर 1 मुक्केबाज येलेना सवेलयेवा के सेमी फाइनल में हार के बाद मैरी कॉम की एंट्री पक्की हो गई है।

मैरी कॉम बुधवार को हुए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में निकोला एडम्स से हार गई थीं। वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरे पायदान पर काबिज निकोला ने सेमीफाइनल में रूस की येलेना को हराकर सबसे बड़ा उलटफेर किया। येलेना की हार ने मैरी कॉम को ओलिंपिक 2012 में पहुंचा दिया।

लंदन ओलिंपिक में इस साल मुक्केबाजी की तीन भार श्रेणियों (51, 60 और 75 किलो) को पहली बार शामिल किया गया है। इसमें एशिया की ओर से तीन एथलीट प्रतिभागी बन सकते हैं। चीन की रेन कानकान के बाद एशिया की ओर से क्वालिफाई करने वाली मैरी कॉम दूसरी मुक्केबाज हैं।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment