खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क ने श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ कर साल 2012 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके अलावा एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने के मामले में वे नंबर 1 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भी बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड इस साल खेल को अलविदा कहने वाले रिकी पोंटिंग ने नाम था।
क्लार्क ने इसी साल काइली बोल्डी से 15 मई को शादी रचाई थी। काइली उनके लिए इतनी लकी साबित हुईं कि वे इस साल लगातार रन बनाते रहे।
क्या घर और क्या विदेश, हर मैदान पर क्लार्क का बल्ला जम कर बोला। उनका फॉर्म कुछ ऐसा रहा कि श्रीलंका के खिलाफ 106 रन के स्कोर पर आउट होने के बाद आईसीसी को ट्वीट करना पड़ा, "लगता है कि क्लार्क का फॉर्म अब चला गया है। बोलिए, कुछ दिन पहले तक 200 से ऊपर की पारियां खेलने वाले क्लार्क महज 106 रन पर आउट हो गए।"
आगे क्लिक कर जानिए, कैसे इस कंगारू कप्तान ने 2012 को बनाया रंगीन...