खेल डेस्क. भारतीय क्रिकेट की जब भी बात आती है तो सबसे पहले जहन में सचिन तेंडुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली जैसे धाकड़ खिलाड़ियों के नाम आते हैं। लेकिन इनकी चमक के बीच खेल प्रेमी महिला क्रिकेटरों के कारनामो को भुला देते हैं।
31 जनवरी से शुरू हो रहा है महिला वर्ल्ड कप। मिताली राज की अगुवाई वाली भारतीय टीम से घरेलू मैदानों पर हो रहे टूर्नामेंट का खिताब जीतने की उम्मीदें सभी फैन्स को रहेंगी।
वुमन टीम इंडिया की अगुवाई कर रहीं मिताली राज के नाम एक ऐसा खास वनडे रिकॉर्ड दर्ज है जिसके सपने सभी भारतीय पुरुष क्रिकेटर देखते तो हैं, लेकिन आज तक कोई कर नहीं सका।
यह रिकॉर्ड है वनडे करियर का आगाज धुआंधार शतक के साथ करना। जहां एक और भारतीय पुरुष क्रिकेटर इस कारनामे को करने में फेल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर महिला क्रिकेट में 2 भारतीय बल्लेबाज यह कमाल कर चुकी हैं।
आगे क्लिक कर जानिए, उस लेडी गांधी के बारे में, जिसने मिताली के साथ बनाया भारतीय क्रिकेट को महान...