RED HOT: गुस्से के उफान में कुछ यूं हुई खेल भावना तार-तार
Dainikbhaskar.com
| Jun 18, 2012, 13:34PM IST

खेल डेस्क.अर्जेंटीना के टेनिस खिलाड़ी डेविड नालबेंडियन ने लंदन में हुए क्वींस क्लब टूर्नामेंट के फाइनल में अपना गुस्सैल तेवर दिखा कर खेल भावना को आहत किया। बस एक गेम हारने पर डेविड अपना आपा खो बैठे और एक बुजुर्ग लाइन्समैन को घायल कर दिया। इस हरकत को देखते हुए आयोजकों ने उन्हें आगे खेलने की इजाजत नहीं दी और खिताब मैच में पीछे चल रहे मारिन सिलिक को मिल गया।
टेनिस इतिहास में यह पहला मौका नहीं है जब कोई खिलाड़ी कोर्ट पर अपना गुस्सा दिखाने को लेकर चर्चा में आया है। आइए एक नजर डालते हैं टेनिस जगत के कुछ ऐसे वाकयों पर जिनमें खिलाड़ियों ने गुस्से में सभी हदों को पार कर दिया...






