खेल डेस्क. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को बेंगलुरु टेस्ट में 5 विकेट से हराया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ल्ड कप स्टाइल में देश को एक और ऐतिहासिक जीत का तोहफा दिया।
चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए रोमांचक टेस्ट मुकाबले में कप्तान धोनी ने विराट कोहली के साथ मिल जब चौके-छक्के लगाए, तो टेस्ट का माहौल एकाएक टी-20 में तब्दील हो गया। अंतिम दो ओवरों में कोहली ने 3 चौके लगाए, तो धोनी ने विजयी छक्का लगाया।
भारतीय टेस्ट इतिहास में यह चौथा मौका है जब किसी खिलाड़ी ने टीम को छक्का लगा कर टेस्ट मैच में जीत दिलाई है।
आइए, तस्वीरों में जानते हैं कौन हैं वे चार योद्धा, जिन्होंने किया विनिंग सिक्सर लगाने का कारनामा...