विज्ञापन
 
Home >> National >> Latest News >> National >> Mumbai Won Against Pune In Ipl

मुंबई की पुणे वारियर्स पर रोमांचक जीत

dainikbhaskar.com | May 04, 2012, 07:33AM IST
 
 


पुणे  .मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने पुणे वॉरियर्स पर जबरदस्त दबाव बनाकर आईपीएल-5 के लो स्कोरिंग मैच में 1 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। मुंबई ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 120 रन बनाए। जवाब में पुणे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 119 रन ही बना सकी।
 
 
अंतिम ओवर में पुणे को जीत के लिए 12 रनों की दरकार थी लेकिन मुनाफ पटेल ने 10 रन दिए। मिथुन मन्हास 42 रन बनाकर नाबाद रहे लेकिन वे जीत दिलाने में नाकाम रहे। लसिथ मलिंगा (14 रन और 2 विकेट) मैन ऑफ द मैच रहे। पुणे की यह लगातार चौथी हार है वहीं मुंबई लगातार दूसरी जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज हो गया है।
 
 
 
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम पूरी पारी में रन बनाने के लिए जूझती नजर आई। भुवनेश्वर ने तीन ओवर में नौ रन देकर दो विकेट और नेहरा ने चार ओवर में 19 रन पर इतने ही विकेट लेकर मुंबई को 120 के स्कोर पर रोक दिया जबकि टीम के चार खिलाड़ी रनआउट हो गए।  
 
 
जेम्स फ्रेंकलिन (25) और सचिन तेंडुलकर (34) ने अर्धशतकीय साझेदारी करके टीम को ठोस शुरूआत देने की कोशिश की। भुवनेश्वर ने फ्रेंकलिन का विकेट लेकर उनके मंसूबों पर पारी फेर दिया। फ्रेंकलिन ने 25 रनों की अपनी पारी में 23 गेंदों का सामना किया। टीम का दूसरा विकेट 56 के स्कोर पर रोहित शर्मा (3) के रूप में गिरा। इसके बाद सचिन भी रोबिन पीटरसन (13) के साथ तीसरे विकेट के लिए 25 रन जोडऩे के बाद नेहरा का शिकार बन गए। मध्यक्रम में दिनेश कार्तिक के 18 नाबाद को छोड़कर और कोई अच्‍छी बल्‍लेबाजी नहीं कर सका। 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment