कोई पाकिस्तानी सितारा नहीं होगा सानिया का पार्टनर
Agency
| Apr 26, 2012, 11:54AM IST

ज्ञातव्य है कि ऐसाम उल हक कुरैशी ने चेक गणराज्य की एंड्रीया लावाकोवा को मिक्स्ड डबल्स में अपना जोड़ीदार बनाया हुआ है। सानिया ने कहा कि महेश भूपति के साथ जोड़ी बनाकर मैं खुश हूं। यह जरूरी नहीं कि मैंने पाकिस्तानी खिलाड़ी से शादी की है तो टेनिस में मेरा जोड़ीदार भी पाकिस्तानी ही हो। ऐसाम अच्छे खिलाड़ी हैं। पुरुष डबल्स में उन्होंने रोहन बोपन्ना के साथ मिलकर ख्याति अर्जित की है।
घुटने की 3 बार सर्जरी
सानिया ने बताया कि लगातार तीसरी बार घुटने की सर्जरी के कारण उनके लिए फिलहाल सिंगल्स खेलना संभव नहीं है। वे अपना पूरा ध्यान मिक्स्ड डबल्स पर लगा रही है। टेनिस स्टार ने जल्द ही पाकिस्तान में किसी मैच खेलने से इंकार करते हुए कहा कि लंदन ओलिंपिक के लिए उन्हें 11 जून तक शीर्ष दस में अपना स्थान बनाए रखना होगा और वे फिलहाल इसकी तैयारियों में जुटी हुई हैं।








